फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों उसे उड़ाए 25 लाख के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ चोरों ने एक बार फिर लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव में दो घरों को निशाना बनाकर 25 लाख रुपया कीमत के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

चोरी की सूचना के बाद जांच पड़ताल के लिए सीओ खुद डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए दो टीमें गठित की हैं। बीते मंगलवार की रात लोनीकटरा थाना क्षेत्र स्थित ककरी गांव निवासी किसान बिन्नू सिंह मकान के किनारे बने शौचालय के सहारे छत पर पहुंचे चोर रस्सी से आंगन में उतरे।
उसके बाद कमरे में रखे बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 12 तोला सोना व चार किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। बेखौफ चोरों ने इसके बाद पड़ोसी सुरेंद्र सिंह के घर में घुसकर यहां भी बक्सा व अलमारी का ताला तोड़ कर करीब 25 तोला सोना व आठ सौ ग्राम चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। दूसरे कमरों में सो रहे परिवारीजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह जागने पर जब कमरे का सामान इधर उधर बिखरा पड़ा दिखा तो दोनों परिवारों को चोरी का पता चला।
विज्ञापन

चोरी की सूचना पर सीओ डा. बीनू सिंह स्वयं पुलिस टीम व डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉयड घटना स्थल से गांव के पश्चिम से तलाशते हुए लखनऊ- सुल्तानपुर हाईवे तक पहुंच कर रुक गया। पीड़ित बिन्नू व सुरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर मामले की जांच शुरू करा दी है।
नकब लगाकर दो घरों से पांच लाख की चोरी
निंदूरा (बाराबंकी)। घुंघटेर थाना क्षेत्र में दो घरों में नकब लगाकर मंगलवार की रात चोर पांच लाख रुपया कीमत के आभूषण व नकदी चुरा ले गए। इसकी शिकायत पुलिस को तहरीर देकर की गयी है। बेखौफ चोर पहले थाना क्षेत्र के अहमदनगर गांव के निवासी सुदामा मौर्या के मकान में पीछे की तरफ से दीवार में सेंध लगाकर अंदर पहुंचे।
फिर बक्से का ताला तोड़कर दस हजार की नकदी व करीब ढाई लाख कीमत के आभूषण, बर्तन व कपड़ों पर हाथ साफ कर फरार हो गए। चोरों ने इसके बाद बबुरिहा गांव निवासी राजकुमार यादव के मकान में भी सेंध लगाकर करीब दो लाख रुपये कीमत के आभूषण व 40 हजार रुपया नकद चुरा कर ले गए। पुलिस ने चोरी का मुकदमा लिख कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें