फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटवाधाम मंदिर में 11 ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर/ कोटवाधाम (बाराबंकी)। कोटवाधाम मंदिर में एक बार फिर चोरों ने धावा बोला। यहां के 11 ताले तोड़कर अंदर रखे दानपात्र, चांदी के खड़ाऊं व मेंथा ऑयल चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने क्षेत्र के एक मेडिकल स्टोर को भी अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखी 70 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। एक ही रात हुई चोरी की दो घटनाओं के बाद जहां पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठे तो स्थानीय लोग व दुकानदार सहमे हुए हैं। हालांकि कोतवाली पुलिस दोनों घटनाओं को कमतर आंक मामले पर पर्दा डालने में जुटी है।
बदोसरायं कोतवाली क्षेत्र कोटवाधाम स्थित समर्थ जगजीवन दास के मंदिर में एक बार फिर बृहस्पतिवार की रात चोरों ने धावा बोला। मंदिर में बंद 11 ताले तोड़ने के बाद अंदर पहुंचे चोरों ने चांदी के खड़ाऊं, दान पात्र में रखी चढ़ावे की रकम, देशी घी व मेंथा ऑयल आदि कीमती सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आरती करने पहुंचे पुजारियों ने मंदिर का कपाट खोला तो मंदिर में बंद एक के बाद एक ताले टूटे देख हैरान रह गए। अंदर पहुंचे तो वहां मंदिर की रसोई में रखा सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। वहीं छत पर दानपात्र टूटा पड़ा मिला। उसमें बंद चढ़ावे के नोट गायब थे तो कुछ सिक्के पड़े मिले। इसकी सूचना पुजारियों ने मंदिर के महंतों को दी।
माहभर के अंतराल में दोबारा चोरी की घटना से महंत भी अवाक रह गए। मौके पर पहुंचकर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे से चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बताया जाता कि दानपात्र से पांच हजार रुपये से अधिक की रकम चोरी हुई है। अभी दो दिन पहले बुधवार को जब दानपात्र खोला गया था उसमें करीब सात हजार रुपये निकले थे।
वहीं इसी रात क्षेत्र के बदोसरायं-रामनगर मार्ग पर मरकामऊ चौराहे एक मेडिकल स्टोर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया। यहां पर बरदरी गांव निवासी उत्तम कुमार के मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोर अंदर रखी 70 हजार रुपये की नकदी उठा ले गए।
यही नहीं चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करने के साथ उसकी हार्डडिस्क भी उठा ले गए। दुकान मालिक उत्तम कुमार ने इसकी तहरीर बदोसरायं कोतवाली में दी। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर हुई चोरी की लिखित व मंदिर में हुई चोरी की मौखिक सूचना मिली है। मामले की जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें