फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के सामने पहरा देती रही पुलिस, पीछे से चोरों ने लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात जिस दुकान के सामने पुलिस पहरा देे रही थी। उसी की पीछे की दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी। गनीमत रही पुलिस ने हूटर बजाया तो 50 लीटर पेंट के डिब्बे लेकर चोर भाग गए। जिससे चोरी की बड़ी वारदात होने से बच गई। घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के सदरुद्दीनपुर की है।
विज्ञापन

यहां पर देवा-सिहाली तिराहे पर बबलू गुप्ता की बड़ी दुकान है। जिसमें दो भाई मिलकर मेंथा ऑयल, हार्डवेयर और होटल का संचालन करते हैं। यहां पर दुकान के सामने पुलिस पिकेट भी है। मगर, चुनावी ड्यूटी के कारण सिर्फ चौकीदार ही आते हैं। इस बात का फायदा उठाकर चोरों ने सोमवार की रात दुकान के पिछली दीवार में सेंध लगा दी। हालांकि रात करीब 12 बजे गश्त कर रही पुलिस यहां पहुंचकर रुकी।
पुलिस के हूटर बजाने पर नकब लगाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले चोर 50 लीटर पेंट के डिब्बे लेकर ही भाग निकले। सुबह इसकी जानकारी दुकानदार को हुई। उसने बताया कि नकब लगाकर अंदर घुसे चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। मगर, सफल न होने पर 50 लीटर पेंट लेकर भाग गए। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि तहरीर अभी तहरीर नहीं मिली है। इसके मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें