फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाजों ने सराफा की दुकान से उड़ाए दो लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। सराफा की एक दुकान को दो युवकों ने निशाना बनाते हुए टप्पेबाजी करके सोने व चांदी जेवरात लेकर भाग निकले। पीड़ित व्यापारी की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला मसौली थाना क्षेत्र के कस्बा त्रिलोकपुर के निवासी कमलेश कुमार जैन की सराफा दुकान का है। जिस पर शनिवार सुबह करीब दस बजे एक बाइक पर सवार दो युवक आये और बच्चे के लिए लॉकेट देखने लगे। दोनों युवकों ने यह भी बताया कि बच्चे के जन्मदिन पर देना है। जिसकी खरीददारी 15 सौ रुपये में कर लिया।
इसी दरम्यान दोनों युवकों ने सोने की दो चेन, दो लॉकेट व कुछ अन्य सामान जिसकी कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है, उसे से दुकान से पार कर दिया। दोनों युवकों के जाते ही दुकानदार कमलेश कुमार जैन ने देखा तो सोने की चेन व लॉकेट आदि सामग्री दुकान पर नहीं थी। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर जांच शुरू किया, लेकिन टप्पेबाजों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने मसौली थाना प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एक दुकानदार ने दोनों आरोपियों की बाइक समेत फोटो खींच ली थी। जिसके आधार पर पुलिस टप्पेबाजों के बारे में पता लगा रही है। सीओ रामनगर दिनेश कुमार दुबे ने बताया कि सराफा दुकान पर हुई टप्पेबाजी मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जो फुटेज मिली है उसकी जांच में पता चला कि बाइक में बिहार का नंबर पड़ा था जो फर्जी है। पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
बाइक सवार बदमाश ने छात्र का मोबाइल लूटा
कुर्सी। कॉलेज से घर लौट रहे छात्र से बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन छीन कर भाग गए। थाने पहुंचे छात्र ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। कुर्सी थाना क्षेत्र ओदार गांव निवासी सूर्य प्रकाश सिंह लखनऊ स्थित शिया कॉलेज में बीकॉम का छात्र है। छात्र वही लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते छात्र साइकिल से घर लौट रहा था। शनिवार शाम करीब सात बजे कुर्सी नहर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को रास्ते में रोक कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें