फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटवाधाम मंदिर में रखे तीन दान पात्रों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसराय क्षेत्र के कोटवाधाम स्थित साहेब जगजीवन दास की समाधि स्थल पर रखे तीन दानपात्रों से शनिवार रात हजारों रुपये चोरी हो गए। रविवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार सुबह आरती के समय मंदिर के तीनों दानपात्र टूटे मिले। तीनों पात्र परिसर में अलग-अलग स्थानों पर पड़े थे। उसमें मौजूद नकदी गायब थी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका। पुलिस का कहना है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान की जा रही है पुजारियों का कहना है कि मंदिर संध्या आरती के बाद चारों तरफ से बंद कर दिया जाता है। चोर छत के रास्ते मंदिर में दाखिल हुए होंगे। मंदिर परिसर में कुछ समय के दौरान यह दूसरी वारदात है। लॉकडाउन के दौरान मंदिर के कैमरे व दानपात्र टूटे मिले थे। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि सूचना पर जांच कराई गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर्के जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें