बाराबंकी। जिले में रविवार को कोरोना के आठ और मरीज मिले है। सभी को होम आइसोशेलोशन में ही रखा गया है। उधर 18 लोग स्वस्थ होकर घर गए है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जिले में अब तक कोरोना के 7148 केस मिले है। इनमें 6886 मरीज ठीक हो चुके है। इस समय 177 लोग कोरोना से पीड़ित हैं। जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या 127 है। इनमें से नवाबगंज तहसील क्षेत्र में 53, सिरौलीगौसपुर में 12, रामसनेहीघाट में 16, हैदरगढ़ में 21 व फतेहपुर तहसील इलाके में 17 कंटनेमेंट जोन है।