फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मासूम को लेकर भागा युवक, ग्रामीणों ने दबोचा

Tue, 16 Sep 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोठी। असंद्रा क्षेत्र में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे पांच वर्षीय मासूम का अपहरण कर साथ ले जा हे युवक को ग्रामीणों ने शक होने पर दबोच लिया। पिटाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी जौनपुर का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस, उससे पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

नयापुरवा गांव निवासी आरती का पुत्र लक्ष्य पटेल (5 ) डिघावा स्थित निजी विद्यालय में नर्सरी कक्षा का छात्र है। रोज की भांति सोमवार को लक्ष्य स्कूल वैन से गांव के मोड़ तक पहुंचा और वहां से पैदल घर लौट रहा था। ग्रामीणों के अनुसार इसी बीच एक संदिग्ध दिखने वाले युवक ने बच्चे को पकड़ लिया और मुंह पर कपड़ा रखकर उसे गोद में लेकर जाने लगा। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए युवक का पीछा किया और थोड़ी ही दूरी पर आरोपी को दौड़ाकर दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान जौनपुर जिले के दुर्गपट्टी थाना बदलापुर निवासी संदीप के रूप में हुई है। एसएचओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसने कुछ भी खास जानकारी नहीं दी है। जौनपुर में रहने वाले उसके परिजनों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि संदीप बाहर ही घूमता रहता है। युवक ने बच्चे को निशाना क्यों बनाया, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें