फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की सांसें थमीं, 4 घायल

Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार व ठेलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार, ढेलिया, साइकिल व बाइक सवार में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जहां बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र मेें शनिवार की दोपहर फैजाबाद मार्ग पर मोहम्मदपुर कीरत गांव के समीप लखनऊ की ओर जा रही एक कार ने बाइक से जा रहे कुरबान अली(35) पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी सिद्धौर थाना असंद्रा को टक्कर मार दी।

इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस दौरान साइकिल से जा रहे तिलकराम (35) पुत्र रामलखन निवासी ग्राम अमरगंज रामसनेहीघाट व ढेलिया लेकर जा रहे दो भाई गुल्लू प रामनेवास निवासी मोहम्मदपुर कीरत गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा एक अज्ञात युवक को भी मामूली चोट पहुंची है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल रामसनेहीघाट टीपी सिंह ने बताया कि हादसा करने वाली कार को कब्जे में लेकर उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें