फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अधीक्षक बनी छात्रा ने गैर हाजिर कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 16 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली। मिशन शक्ति के तहत रफी मेमोरियल गर्ल्स इंटर कालेज मसौली की कक्षा-12 की छात्रा अंसारिया खातून को एक दिन का सीएचसी बड़ागांव का अधीक्षक बनाया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अंसारिया ने कुर्सी संभाले ही सबसे पहले उपस्थिति पंजिका देखी। चार कर्मचारी बिना सूचना के गैरहाजिर थे। उन्हें फोन कर उनकी लोकेशन ली और सीएचसी के वरिष्ठ लिपिक से सभी का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। छात्रा का यह रुख देख अन्य चिकित्सा कर्मी हैरान रह गए। छात्रा ने कहा कि जब तक समय से सीएचसी पर कर्मचारी नहीं आएंगे तो चिकित्सा सेवाएं बेहतर नहीं बनाई जा सकतीं। छात्रा ने बालिका का जन्म देने वाली प्रसूता सीतू देवी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार, डॉ. सुमन पांडेय, डॉ. किरण सचान, डॉ. प्रीति वर्मा, कपिल देव, साक्षी श्रीवास्तव, अतुल वर्मा, अनिरुद्ध श्रीवास्तव, रीना श्रीवास्तव, प्रियंका, आलोक वर्मा व अखिलेश पटेल साथ रहे।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें