फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सचिव ने किसानों को लौटाया, सिर्फ पिता का खरीदा 46 क्विंटल धान

Sat, 01 Nov 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में धान खरीद के पांच दिन बीत गए हैं किंतु किसानों को सिर्फ टोकन बांटे जा रहे हैं। डीएम के निर्देशों के बावजूद कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक लापरवाह दिख रहे हैं। शुक्रवार को डीएम शशांक त्रिपाठी साधन सहकारी समिति मुबारकपुर धान खरीद केंद्र पहुंचे। यहां 27 किसानों को टोकन बांटा गया और एक किसान का 46 क्विंटल धान खरीदा गया। कुछ किसानों से बात करने पर पता चला कि उन्हें एक तारीख के बाद आने की बात कहकर लौटा दिया गया है। जिसका धान खरीदा गया वह सचिव के पिता हैं। यूं कहा जाए कि सचिव अजय कुमार ने अपना ही धान खरीद डाला। इस पर डीएम ने कार्रवाई के लिए एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुबारकपुर के बाद नवीन मंडी स्थित चार धान खरीद केंद्रों पर पहुंच कर हाल जाना। यहां पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पावर डस्टर, बेंच, माप उपकरण आदि जर्जर हालत में मिले। पहली बार आई स्कैनर मशीन से खरीद नहीं हो पा रही थी। पूछने पर किसानों ने बताया कि यहां बताया जाता है कि मशीन ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने आईटी प्रभारी कंपनी के अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई तथा तत्काल सुधार के आदेश दिए। कहा कि किसी भी किसान को बिना धान लिए केंद्र से लौटाया तो खैर नहीं।
डीएम के तेवर इतने तीखे थे कि उन्होंने कहा कि जिस खरीद केंद्र पर गड़बड़ी मिली उनके खिलाफ एफआईआर कराने के साथ ही केंद्र बंद कर ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुलश्रेष्ठ, मनोज कुमार व दीपिका सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें