मंगलवार को दूसरे चरण में जिले के चार ब्लॉकों में सवा पांच लाख मतदाता 3272 प्रत्याशियों के लिए वोट डालेंगे। सोमवार को मतदान कराने के लिए चारों ब्लॉकों से करीब 798 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई।
जिलाधिकारी ने सीडीओ के साथ चारों ब्लॉकों का भ्रमण स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दूसरे चरण का मतदान दरियाबाद, पूरेडलई, बनीकोडर और सिरौलीगौसपुर ब्लाकों में होगा।
यहां पर ग्राम प्रधान के 285 पदों के लिए 1926 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं ग्राम सदस्य 1346 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां पर वोटिंग के लिए 328 मतदान केंद्र तथा 798 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
चारों ब्लॉकों को 11 जोन और 47 सेक्टर में बांटा गया है। यहां पर अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों की संख्या 59, अति संवेदनशील मतदान केंद्र 49, संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 30 है।
बनीकोडर के 62, दरियाबाद के 35, पूरेडलई के 35 और सिरौलीगौसपुर के 40 कुल 172 मतदेय स्थलों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।