फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: तेज धूप से जन जीवन बेहाल, घर से निकलना मुश्किल

Tue, 21 Apr 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कोटवाधाम क्षेत्र में कड़ाके की धूप से बचने के लिए दुपट्टे का सहारा लेतीं परिषदीय स्कूल की छात्र
विज्ञापन
बाराबंकी। तेज धूप से सोमवार को भी जन जीवन प्रभावित रहा। दोपहर में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। खासकर स्कूली बच्चे छुट्टी के समय धूप से परेशान नजर आए। इसलिए स्कूलों की छुट्टी का समय दो से घटाकर 12 बजे करने की मांग शिक्षक संगठनों की ओर से हो रही है।
विज्ञापन

अप्रैल के दूसरे पखवारे में मई-जून जैसी भीषण गर्मी बीमारियों का कारण भी बन रही है। सोमवार को पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही।
कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर बाद आसमान में धुंध छाई रहने के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ। लोग इस भीषण गर्मी से काफी परेशान दिखे। दोपहर में परिषदीय विद्यालयों की छुट्टी होने पर छात्राएं सिर पर कपड़ा या बैग रखकर घर जाते दिखे।
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए बर्फ की मांग भी बढ़ी है। शीतगृहों से बर्फ की सिल्ली लेकर ग्रामीण अंचल में वाहनों से पहुंचाई जा रही है। जिन चौराहों पर पहले बर्फ नहीं बिकती थी, वहां भी अब अच्छी खासी मात्रा में बर्फ बिकती नजर आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें