फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकी 29244 किसानों को दिए जाएंगे कर्जमाफी के प्रमाण-पत्र

Sun, 10 Sep 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
किसान प्रदर्शन - फोटो : SELF
विज्ञापन
कर्जमाफी का प्रमाण-पत्र पाने वाले किसान गांव पहुंचे तो अन्य काश्तकारों में भी प्रमाण-पत्र मिलने की आस बढ़ गई है। जिला प्रशासन भी पहले चरण के शेष बचे 29244 किसानों को 30 सितंबर तक कर्जमाफी के प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की तैयारियाें में जुटा है।        
विज्ञापन


30 सितंबर तक जिले के तहसीलों में कैंप लगाने का खाका जिला प्रशासन तैयार करने में जुटा है। प्रत्येक तहसील स्तरीय कैंप में दो-दो हजार किसानों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाने की तैयारी है। उसके बाद बचे हुए किसानों को संबंधित बैंक शाखाओं से कर्जमाफी के प्रमाण-पत्र देने की व्यवस्था की गई है।

किसानों के प्रमाण-पत्र की छपाई का काम पूरा कर लिया गया है। बैंक अधिकारियों के हस्ताक्षर के लिए प्रमाण-पत्रों को बैंक भेज गया है, जहां पर प्रमाण-पत्र पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं।        
विज्ञापन

आधार से जुडे़ दूसरे चरण के किसानों के सत्यापन का कार्य बैंक व तहसीलों में तेजी से चल रहा है। सत्यापन के बाद किसानों का डाटा पोर्टल पर लोड कर दिया जाएगा। अब तक 92 हजार किसानों ने बैंकों में पहुंचकर अपने आधार कार्ड जमा किए हैं।

जिनके बैंक खातों को आधार से जोड़ दिया गया है, आधार से जुडे़ किसानों में 34222 को पहले चरण में शामिल किया गया है। वहीं शेष बचे किसानों के सत्यापन के बाद दूसरे चरण में उन्हें लाभ दिया जाना है। जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के किसानों को सितंबर के अंतिम सप्ताह में जिला स्तरीय कैंप लगाकर प्रमाण-पत्र देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें