फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात पर नहीं निकलेगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। इस बार बारावफात पर जुलूस निकालने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान लोग घरों पर ही रहकर दुआएं कर सकेंगे। इसके लिए पुलिस अधिकारी जिले के सभी थानों में लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। जिसमें ये बताया जा रहा है कि कोरोना के प्रभाव के चलते ज्यादा भीड़ एकत्र करना ठीक नहीं है। ऐसे में लोग जुलूस न निकालें और घरों में रहकर ही त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

कोरोना का असर इस साल सभी धर्म के त्योहारों पर देखने को मिल रहा है। हाल ही में नवरात्र व रामलीला में भी इस बार तमाम कार्यक्रम स्थगित रहे। ऐसे में अब आगामी 31 अक्तूबर को होने वाले बारावफात पर्व पर मुस्लिम समाज के लोगों से भी जुलूस न निकालने की अपील की जा रही है।
बुधवार को जनपद के कई थानों में शांति समिति की बैठकें की गईं। इसमें सीओ व अन्य अफसरों ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे जुलूस न निकालें और न ही भीड़ एकत्र करें। जिससे संक्रमण का प्रकोप न बढ़ने पाए। पुलिस अफसरों ने कहा कि लोग शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

अगर किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ऐसे लोगों को भी चिह्नित कर रही है जिनसे किसी प्रकार का माहौल बिगड़ने की आशंका है। साफ तौर पर चेतावनी दी जा रही है कि यदि मामला बिगड़ा तो जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
एएसपी आरएस गौतम ने बताया कि एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले के समस्त थानों में शांति समिति की बैठकें की जा रही हैं। इसका उद्देश्य है कि आगामी त्योहार में भीड़ न एकत्र होने पाए और न ही किसी प्रकार का जुलूस निकले। लोग आपसी भाईचारा कायम कर शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें