फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बुजुर्ग का हत्यारोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

Fri, 27 Sep 2024 08:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
मृतक रामगोपाल
विज्ञापन
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के मालिनपुर में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में बुधवार देर रात एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं हत्यारोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बृहस्पतिवार शाम को गमगीन माहौल में बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मृतक रामगोपाल के घर में रखा मवेशियों का चारा पड़ोसी अमरनाथ के मवेशी खा जाते थे। इसे लेकर बुजुर्ग रामगोपाल ने कई बार आपत्ति की थी। बुधवार रात को इसी विवाद को लेकर अमरनाथ ने बुजुर्ग पर लाठियों से ताबड़तोड़ प्रहार कर मरणासन्न कर दिया था। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। देर रात एसपी दिनेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने आरोपी को कोतवाली से कुछ दूर पर डंडे के साथ गिरफ्तार कर लिया था, जिसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।


पहले भी हमला कर चुका था अमरनाथ
आरोपी अमरनाथ करीब तीन साल पहले अपने पिता रामउदित व माता कौशल्या को डंडों से पीट रहा था। रामगोपाल ने बीच बचाव की कोशिश की तो उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया था। अमरनाथ ने अपने माता-पिता को घर से भी भगा दिया था। आरोपी का छोटा भाई सुखराम भी घर छोड़कर इंदौर में नौकरी करने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें