फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: आस्था और उल्लास पर भारी पड़ा हादसे का दंश

Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर भोर में मची भगदड़ की खबर फैलते ही बाराबंकी से डुबकी लगाने प्रयागराज गए श्रद्धालुओं के परिजन उनकी खैर खबर लेने में जुट गए। कुछ ही देर में प्रयागराज में मौजूद श्रद्धालुओं ने परिजनों व इष्टमित्रों को फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से वहां का हाल बताना शुरू कर दिया। महाकुंभ की आस्था और उल्लास के बीच सभी के इस हादसे का दंश साफ दिखा। महाकुंभ स्थल से लोगों ने बताया कि यहां व्यवस्थाएं बेहतर हैं। उन्होंने अफवाह फैलाने और निंदा करने वालों को भी जमकर कोसा।
विज्ञापन

दरियाबाद के गाजीपुर गांव निवासी संतोष शुक्ला अपने 22 साथियों के साथ मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए महाकुंभ गए हैं। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि भोर में स्नान के दौरान अचानक शोरगुल बढ़ा और भगदड़ मच गई। प्रशासन की व्यवस्था के चलते स्थिति करीब एक घंटे में ही सामान्य हो गई। टिकैतनगर के रानीकटरा गांव के चुलबुल पांडेय ने बताया कि प्रशासन की मुस्तैदी से किसी को ज्यादा असुविधा नहीं हुई। अतरौली ग्राम पंचायत निवासी लवकुश वर्मा अपने साथियों के साथ दो कारों से कुंभ पहुंचे। उन्होंने बताया कि भगदड़ के दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचा कर सभी की पूरी देखभाल की।

महंत ने भी सुरक्षा व्यवस्था की सराहना
फोटो- 47
सतरिख स्थित सप्त ऋषि आश्रम के महंत नानक शरण दास भी प्रयागराज में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि अमृत स्नान के दौरान भीड़ अत्यधिक थी, और भगदड़ की खबरें आईं। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होने के कारण हालात पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


कवि बौखल ने जयकारे के साथ शेयर किया वीडियो
जिले से प्रयागराज गए कवि विकास बौखल ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह तीर्थराज प्रयाग, गंगा मैया के साथ अन्य देवी देवताओं के जयकारे लगाते दिख रहे हैं।

साथ गए बुजुर्ग बिछुड़े, साथी तलाश में जुटे
बदोसराय थाना क्षेत्र के अमनियापुर गांव निवासी 62 वर्षीय शिवमुरली मिश्रा भगदड़ के बाद साथ गए लोगों से बिछुड़ गए। जिसके बाद इनका साथियों से संपर्क नहीं हो पाया। पुलिस ने इनके साथी अनिरुद्ध अवस्थी, प्रदीप, रामफेर, कृष्णा दीक्षित को अलोपी बाग में स्थित आर्मी कैंप में आश्रय दिलाया। शिवमुरली मिश्रा के बेटे दीपक मिश्रा ने बताया की पिता का कोई सुराग नहीं लगा है। प्रयागराज में उनके साथी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें