फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 29 Jan 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। मौनी अमावस्या पर बुधवार को घाटों से लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। सुबह से ही स्नान ध्यान के बाद श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना शुरू हो गया था। जो लोग पवित्र नदी या सरोवर नहीं जा सके उन्होंने घर पर ही मौन रहकर स्नान के बाद पूजा अर्चना की। इस अवसर पर सरयू नदी के रेता में लगने वाला पंच पराग के नाम से मशहूर मेले में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शहर में धनोखर, कैलाश आश्रम, नागेश्वरनाथ, सतोखर तालाब के निकट स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समेत भी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर दान दिया। कोटवाधाम में बाबा जगजीवन दास की तपोभूमि पर स्थित अभरण सरोवर में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर दान किया। वहीं पर्वतपुर सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के तेलवारी गांव के पास सरयू नदी में लगने वाले रेता के मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने पहले सरयू नदी में स्नान किया फिर मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी भी की। मेले में गुड़ की जलेबी व उबले आलू की मांग ज्यादा रही। हालांकि इस दौरान पेयजल की व्यवस्था न होने से श्रद्धालु को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी। वहीं हैदरगढ़ में अवसानेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर जलाभिषेक किया। सुबेहा तिराहे पर श्री नारायणी नमो नमो द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

धन्नागी बाबा के दर्शन कर मांगा आशीष
निंदूरा क्षेत्र के खुज्जी ग्राम पंचायत स्थित महाभारत कालीन तीर्थ धन्नाग पर ऋषि मनु के जन्मोत्सव और मौनी अमावस्या पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रही। स्नान पूजन के बाद लोगों ने धन्नागी बाबा के दर्शन कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। धन्नाग तीर्थ विकास एवं जनकल्याण समिति के संयोजक राम लखन शुक्ल व महंत बाबा विक्रम दास ने प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें