तीन चरणों के हुए पंचायत चुनाव से सबक लेते हुए प्रशासन ने चौथे चरण के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
चारों ब्लॉकों को 16 जोन में बांटा गया वहीं शांतिपूर्ण और विवाद रहित मतदान कराने के लिए 52 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पंचायत चुनाव के तीन चरण समाप्त हो चुके हैं।
मामूली झड़पों को छोड़ दिया जाए तो कहीं पर कोई ऐसा विवाद नहीं हुआ। तीनों चरणों के चुनाव से सबक लेते हुए प्रशासन का रुख चौथे चरण को लेकर और कड़ा हो गया है। रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर और निंदूरा में 29 तारीख को मतदान होगा।