एक धार्मिक स्थल से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में दस लोग घायल हुए हैं।
बदोसराय कोतवाली क्षेत्र के अमरा कटेहरा गांव के पास हुए हादसे के समय दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 50 लोग सवार थे। अमरा कटेहरा गांव स्थित देवा माता मंदिर से सोमवार की दोपहर लौट रहीं दो ट्रैक्टर-ट्रॉली आमने-सामने टकरा गईं।
इस हादसे में एक ट्रैक्टर पर सवार रामबक्श, रुकमणि , सरोज कुमारी, काकी निवासी ग्राम बाबूपुरवा थाना सफदरगंज व दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार राममगन व हनोमान समेत दस लोग घायल हो गए। हादसे के समय दोनों वाहनों पर करीब 50 लोग सवार थे।