बहुप्रतीक्षित विद्युत वितरण केंद्र व उपकेंद्रों का शनिवार को शिलान्यास कर दिया गया। सिस्टम ऑगमेंटशन प्लान के तहत जिले में 14 नए उपकेंद्र का शिलान्यास और मसौली उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही जैदपुर में ब्लॉक हरख के ग्राम पड़रा में 220 केवी विद्युत पारेषण केंद्र का शिलान्यास किया गया।
अब जिले में विद्युत पारेषण केंद्र को मिलाकर कुल उपकेंद्र की संख्या 40 हो गई है। इससे जिले की 33 लाख आबादी को सुचारु विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। बंकी के कोडरमऊ गांव में 9.30 करोड़ की लागत से 33/11केवी ओबरी, पल्हरी एवं बंकी में तीन नए उपकेंद्र का शिलान्यास सदर विधायक धर्मराज सिंह ने शनिवार को किया।
विधायक ने शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने एंव उत्तम गुणवत्ता की विद्युत आपूर्ति के लिए उपकंद्रों की स्थापना की जा रही है। शासन की मंशा वर्ष 2016 तक 24 घंटे बिजली देने की मंशा है। इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।
इस मौके पर अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव, एसडीओ कप्तान सिंह, पीपी सिंह आदि मौजूद रहे। सतरिख टाउन में 3.10 करोड़ की लागत से 33/11केवी के नए उपकेंद्र का शिलान्यास जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत ने किया।
इस मौके पर पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारी, कर्मचारी तथा रेहान कामिल, उमाकांत श्रीवास्तव, अजय वर्मा, कृष्ण कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही 220 केवी विद्युुत पारेषण केंद्र का शिलान्यास जैदपुर में ब्लॉक हरख के ग्राम पड़रा में किया गया।
कोठी कस्बे में 33/11केवी के दो उपकेंद्र कोठी भिलवल का शिलान्यास हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत ने किया। इस मौके पर इंजी. आनंद सिंह मोनी, अदनान चौधरी, प्रधान रामचंदर, ज्ञान प्रकाश मिश्र, राजकिशोर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा बड्डूपुर, बेलहरा, कोटवाधाम, सिद्धौर, रसौली, सुढ़ियामऊ उपकेंद्र का शिलान्यास किया गया। हैदरगढ़ व मसौली उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि का लोकार्पण किया गया।
जिले में अभी तक विद्युत उपकेंद्रों की संख्या 25 थी अब एक विद्युत पारेषण केंद्र व 14 उपकेंद्र का शिलान्यास होने के बाद इनकी कुल संख्या 40 हो गई है। अधीक्षण अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि इन उपकंद्रों व विद्युत पारेषण केंद्र की लागत कुल करीब 150 करोड़ रुपये आएगी।