फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो की मौत

Sat, 22 Aug 2015 11:38 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सफदरगंज व रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र मेें हुए अलग अलग सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इन हादसों में एक चार वर्ष की बालिका समेत 6 लोग घायल हुए है।
विज्ञापन


मृतकों में एक युवक फैजाबाद जिले का निवासी है। रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की रात हाईवे बाइपास पर एक कार को बचाने के चक्कर में पीछे से आ रही दूसरी कार सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में कार सवार बृजकिशोर(32) निवासी मुकेरी टोला, रिकाबगंज फैजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनके साथ रहे फैजाबाद के ही रहने वाले विनोद(35), राकेश(30) व एक अन्य व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


कार सवार लोग फैजाबाद से लखनऊ जा रहे थे। वहीं सफदरगंज प्रतिनिधि के अनुसार दूसरा सड़क हादसा थाना क्षेत्र के हाइवे पर हुआ। यहां पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे हादसे में बाइक सवार रचना (25) पत्नी पवनेश निवासी गौढ़ा बजारिया थाना सफदरगंज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति पवनेश व एक चार साल की बालिका भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें