फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल हो गई पास करने की गुजारिश

Sat, 02 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी भी रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। तीनों केंद्रों पर 410 परीक्षक व उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन कार्य में अनुपस्थित रहे। मूल्यांकन मेें छात्रों ने परीक्षकों को पास करने की प्रार्थना की लेकिन परीक्षकों ने उसे फेल कर दिया। 
विज्ञापन

  परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर, राजकीय इंटर कॉलेज व सिटी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन गति में कोई खास तेजी नहीं आई। तीनों केंद्रों पर 404 परीक्षक व 6 डीएचई (उप प्रधान परीक्षक) अनुपस्थित रहे। जीआईसी में 221 परीक्षक व छह डीएचसई, जीजीआईसी में 150 परीक्षक व सिटी इंटर कॉलेज में दो डीएचई व 33 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
  जीआईसी में 18703, जीजीआईसी में 5587 व सिटी इंटर कॉलेज में 7200 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। उधर छात्र पास होने के लिए परीक्षकों को तरह-तरह की गुजारिशें लिख रहे हैं। एक छात्र ने लिखा कि ‘अनकल जी मुझे पास कर देना आप से कोई शिक्षा भक्त मांग रहा है।
विज्ञापन
  पिली अनकल पास कर देना अच्छे नंबरों से पास कर देना आप मेरे भगवान हैं।’ किसी ने अपनी गरीबी का हवाला दिया तो किसी ने शादी का। लेकिन परीक्षकों ने सभी की गुजारिशों को फेल कर दिया। 
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें