फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएम ने शैक्षिक व आवासीय सुविधाओं का लिया जायजा

Fri, 14 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुजीबपुर और उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय देवा का डीएम ईशान प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण भी किया। उन्होंने बालिकाओं को मिल रही शैक्षिक तथा आवासीय सुविधाओं का जायजा लिया। परीक्षा में बेहतर परिणाम देने वाली छात्राओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कक्षा 10 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 मेधावी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय कुरास प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 12 छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। कक्षा सात की छात्रा रागिनी को प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए विशेष सम्मान मिला। एक छात्रा ने जिलाधिकारी से आईएएस बनने की प्रक्रिया पूछी। जिलाधिकारी ने देश का अच्छा नागरिक बनने पर जोर दिया।
उन्होंने आसपास की गतिविधियों को समझने और जिज्ञासा विकसित करने को कहा। किसी भी चीज के बारे में प्रश्न करने की आदत उपयोगी बताई। उन्होंने कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं से पढ़ाई संबंधी जानकारी ली और स्मार्ट बोर्ड का संचालन भी करवाकर देखा। उन्होंने नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने और पुस्तकों का अध्ययन करने की सलाह दी। जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ बैठकर भोजन कर उनकी दिनचर्या को जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें