फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: राशनकार्ड व खतौनी में डीएम ने तत्काल दर्ज कराए नाम

Sun, 18 Jan 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
तहसील नवाबगंज में समस्याएं सुनते डीएम शशांक त्रिपाठी।
विज्ञापन
बाराबंकी। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील नवाबगंज में शनिवार को किया गया। जिले की सभी छह तहसीलों में 262 मामले आए। इनमें 39 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज में डीएम डीएम शशांक त्रिपाठी ने एसपी अर्पित विजयवर्गीय के साथ समस्याएं सुनीं। राशनकार्ड व खतौनी में नाम बढ़वाने के मामलों में तत्काल नाम बढ़वाए। एक फरियादी ने बताया कि उनकी जमीन दूसरे व्यक्ति ने बेच दी है। इस पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। बैनामा निरस्त करने के लिए न्यायालय में वाद दाखिल करने का सुझाव भी दिया। वृद्ध महिला मायावती निवासी ग्राम राजपुर मजरे शाहपुर अपने पक्ष में पारित आदेश की अमलदरामद के लिए प्रार्थनापत्र दिया। डीएम ने तत्काल नाम चढ़वाकर उन्हें खतौनी की प्रति उपलब्ध कराई।
बरैया निवासी अरविंद ने राशन कार्ड के लिए, जबकि सोहिलपुर के राजेश ने अपनी दो पुत्रियों का नाम राशनकार्ड में चढ़वाने के लिए आवेदन किया। दोनों मामलों का तत्काल निदान हुआ। टेरा दौलतपुर के संजय ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। राजस्व व पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई। चकसार गांव के राजेन्द्र प्रसाद ने बिजली कनेक्शन किए जाने की मांग की। डीएम ने अधिशासी अभियंता को कनेक्शन कराने के लिए निर्देशित किया। पहाड़पुर कुतलूपुर के रमेश यादव ने चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की। डीएम ने जांच कर अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। इसी तरह डीएम के समक्ष 88 प्रार्थनापत्र आए। इनमें 12 का निस्तारण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें