फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्त जाम से ठहरा शहर

Thu, 11 Feb 2016 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी के लिए बसपा और सपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ के कारण शहर में जाम लग गया। इसी दौरान वकीलों ने हाईवे पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया तो दूसरी ओर शहर के दूसरे छोर पर आयोजित बेनी प्रसाद के जन्मदिन समारोह में आए समर्थकों के कारण पूरा शहर करीब चार घंटे तक ठप रहा। इस दौरान आम लोगों के साथ-साथ सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल से लौट रहे बच्चों को हुई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सपा व बसपा प्रत्याशियों ने एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन किया। वहीं वकीलों ने भी शहर में प्रदर्शन किया तो पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया। इन सभी कार्यक्रमों में यहां पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

इसके चलते शहर में दोपहर करीब 12 बजे से 4 बजे तक ऐसा जाम लगा रहा कि लोग पैदल भी नहीं निकल पा रहे थे। जाम में फंसे बाइक व कार सवार, बच्चे, महिलाओं हर कोई काफी परेशान दिखा। देर शाम जब लोगों की भीड़ कम हुई, तब सबको जाम से छुटकारा
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें