फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुख्यमंत्री पहले देखेंगे खेती, फिर करेंगे किसानों से बात

Thu, 11 Dec 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव में प्रगतिशील किसान पद्मश्री राम सरन वर्मा के खेत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 12 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को कमिश्नर अयोध्या राजेंद्र कुमार व आईजी प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। हेलीपैड से लेकर किसान सम्मेलन स्थल व पद्मश्री के कृषि फार्म व उसके आसपास की स्थिति देखी। वाहन पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और सभा शुरू होने से लेकर समापन तक किसानों व सामान्य लोगों के आवागमन का पूरा रूटचार्ट देखा और स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

करीब 10 बजे हेलीपैड पर आने के बाद मुख्यमंत्री पद्मश्री राम सरन के कृषि फार्म पर केला, टमाटर व आलू की फसल देखेंगे। इसके बाद फोटो गैलरी का अवलोकन करेंगे। हर जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के निर्देश दिए गए हैं। कृषि फार्म के गेट नंबर चार व पांच के मध्य प्रगतिशील किसानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसी के बगल में किसान पाठशाला पंडाल भी बनाया जा रहा है, जहां करीब 200 चुनिंदा किसानों से मुख्यमंत्री मुखातिब होंगे। इसके बाद खेती की बात खेत पर थीम से आयोजित किसान सम्मेलन में पहुंचकर किसानों को संबोधित करेंगे। कमिश्नर और आईजी ने सभी स्थानों को देखा और डीएम और एसपी के साथ ही तैयारियों में जुटे अन्य अधिकारियों को रूट चार्ट व सीटिंग प्लान में आंशिक संशोधन कराने का निर्देश दिया।
आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शांति पूर्वक बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए पद्मश्री राम सरन वर्मा से समन्वय बनाकर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा के सभी पहलुओं का ध्यान रखा गया है। संवाद
विज्ञापन


आसपास के किसान भी मुख्यमंत्री के आगमन पर खुश
बाराबंकी। दौलतपुर में मुख्यमंत्री के आगमन पर पद्मश्री राम सरन वर्मा के कृषि फार्म के आसपास के किसान भी काफी खुश दिखे। पड़ोस के गांव मिर्जापुर के किसान प्रमोद कुमार के खेत दौलतपुर में हैं। उन्होंने कहा कि पहले धान, गेहूं की खेती करते थे। राम सरन वर्मा को देखकर टमाटर, शिमला मिर्च व तरबूज और खरबूजा की खेती भी करने लगे। इससे काफी आमदनी होती है।
शिव शंकर ने बताया कि उनके खेत में इस समय खीरा, टमाटर व आलू लगा है। मुख्यमंत्री के आगमन से काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि एक एकड़ टमाटर की फसल में चार लाख रुपये तक की आमदनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें