फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जुटेंगे भाजपाई, राज्यमंत्री ने की बैठक

Thu, 11 Dec 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
रख ब्लॉक के दौलतपुर में पद्मश्री राम सरन वर्मा के कृ​षि फार्म हाउस पर भाजपा मंडल अध्यक्षों से ब
विज्ञापन
बाराबंकी। हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इसको लेकर बुधवार को दौलतपुर में पद्मश्री राम सरन वर्मा के कृषि फार्म पर खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने मंडल अध्यक्षों से कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अनुशासन के साथ आना है, ताकि कोई समस्या न हो। बाइक व चारपहिया वाहन से आने वाले कार्यकर्ताओं को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़े करने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दौलतपुर आ रहे हैं। यह हमारे जिले के किसानों के लिए गौरव की बात है। राम सरन ने परंपरागत धान व गेहूं की खेती के साथ टमाटर, केला व आलू के साथ फल एवं सब्जियों की खेती कर आमदनीपरक खेती का तरीका सिखाया है। किसानों की आय बढ़ाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन में राम सरन की कृषि तकनीकि काफी कारगर रही। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक कुमशमेश आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें