फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: वृद्ध पर हमला करने वाले सांड़ की भी मौत

Mon, 23 Feb 2026 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदोसराय। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के सहरी गांव में रविवार को एक वृद्ध पर हमला करने वाले सांड़ की भी सोमवार को मौत हो गई। सांड़ के हमले में वृद्ध की मौत हो गई थी। वहीं, सांड़ के हमले में जख्मी एक गाय ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम (22 फरवरी) सहरी गांव में सांड़ ने रमजान नामक वृद्ध पर हमला किया। इस हमले में रमजान की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सांड़ के हमले में रमजान के बेटे शब्बू को भी गंभीर चोटें आईं थीं। शब्बू का इलाज सिरौलीगौसपुर के संयुक्त चिकित्सालय में चल रहा है। पिता-पुत्र पर हमले के बाद सांड़ हाता पुरवा गांव पहुंचा और रामतेज नामक व्यक्ति की गाय पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। सोमवार को गाय की भी मौत हो गई।
सोमवार की सुबह करीब छह बजे सांड़ ने गांव के केशव राम प्रजापति पर भी हमला किया। हालांकि, केशव राम किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। इन घटनाओं के बीच सांड़ की भी मौत हो गई। सोमवार की सुबह पंजरौली गांव के पास नहर पुल पर उसका शव पाया गया। सिरौलीगौसपुर के पशु उप चिकित्साधिकारी डॉ. गया प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ एडीओ पंचायत मनोज मिश्रा भी सहरी गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें