फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर फेंका गया था किसान का शव

Sat, 14 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन
लखनऊ के थाना जुग्गौर के दुहारा निवासी किसान की हत्या कर शव को लोनीकटरा के इलियासपुर के समीप पुलिया के नीचे फेंका गया था। चार दिन से लापता 
विज्ञापन

पिता को तलाश रहे पुत्र ने अधजले शव के पैर की कटी अंगुलियों व जूते से शिनाख्त की है। 

शुक्रवार की शाम लोनीकटरा के गंगापुर इलियास पुर मार्ग पर इलियास पुर पुलिया के नीचे बोरी में अधजला शव पाया गया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। शनिवार को लखनऊ के थाना जुग्गौर के दहारा गांव निवासी रामप्रताप ने थाने पहुंच कर मृतक की शिनाख्त अपने पिता राजेंद्र यादव के रूप में की है।

अधजले शव में बांए पैर की दो अंगुली कटी होने तथा एक पैर के जूते से मृतक की शिनाख्त हुई। रामप्रताप ने बताया 11 मई को जिले के थाना मसौली के सुल्तापुर गांव में स्थित खेती आदि देख कर वे कार से पिता के साथ जुग्गौर स्थित घर को जा रहे थे।
विज्ञापन


लखनऊ में भरसनिया चौराहे के पास पिता को टैंपू से घर जाने के लिए उतार कर कार की सर्विसिंग कराने के लिए चले गए। अज्ञात शव बरामद होने की सूचना पर लोनीकटरा थाने पर पहुंच कर लाश की शिनाख्त की।
विज्ञापन


रामप्रताप ने रंजिश में पिता की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए शव को जला कर फेंके जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा मृतक के पुत्र की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें