फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार गन्ना किसानों को मिलेगा लाभ

Fri, 12 Feb 2016 11:26 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना का बकाया मूल्य न मिलने की वजह से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा था। लेकिन सरकार ने जो बजट पेश किया है उसमें गन्ना किसानों का खास ख्याल रखा गया है। जितना पैसा सरकार ने गन्ना किसानों के भुगतान के लिए दिया है यदि जिलों को उसी आधार पर मिल जाता है तो करीब आठ से दस हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


जिले में गन्ना किसानों की संख्या करीब दस हजार के आसपास है। लेकिन गन्ना किसानों का 40 रुपया प्रति क्विंटल रोक कर मिलें भुगतान कर रही हैं। इस प्रकार करीब पांच करोड़ के आसपास किसानों का रुपया चीनी मिलों के पास फंसा हुआ है और इसका भुगतान नहीं हो पा रहा है। कुछ दिन पूर्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। राकेश टिकैत की प्रमुख सचिव से वार्ता और मिले आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया था। शायद इसी का नतीजा है कि सरकार ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान कराने के उद्देश्य से बजट में इसकी व्यवस्था की है।

जिले में करीब आठ से दस हजार के आसपास गन्ना किसान हैं। इनका करीब पांच करोड़ रुपये का भुगतान आसानी से हो जाएगा। भुगतान हो जाने से किसानों का आर्थिक संकट काफी हद तक दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हेमेन्द्र प्रताप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें