फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चार डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी व उमस से राहत नहीं

Sat, 21 Jun 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए रहने व हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई है। दोपहर बाद निकली धूप के चलते गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। बारिश न होने की वजह से लोगों की दिक्कतें अब बढ़ती जा रही हैं। बेलहरा क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट आई लेकिन दोपहर बाद निकली तेज धूप की वजह से लोग परेशान हो उठे। घर से लोग निकले तो उनका पूरा शरीर कपड़ों से ढका रहा क्योंकि कड़क धूप चेहरे और शरीर को झुलसाने के लिए काफी थी। इससे बचाव के आसार अभी नहीं दिख रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई, 10 किमी की रफ्तार से हवा चली। बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें