फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदारों के कार्य बहिष्कार से फरियादी परेशान

Wed, 31 Aug 2016 12:06 AM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नायाब तहसीलदार और तहसीलदारों के कार्य बहिष्कार के चलते मंगलवार को फरियादियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। समस्याओं का समाधान न हो पाने से उन्हें मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राजस्व प्रशासनिक अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने कहा कि शासन स्तर से हमारी समस्याआें का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारी मांग है कि नायब तहसीलदारों को वेतन 42 सौ से बढ़ाकर 48 सौ किया जाए।

इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराया जाए। प्रदर्शन कर रहे तहसीलदारों ने अपनी मांगोें का ज्ञापन प्रमुख सचिव राजस्व को संबोधित एडीएम अनिल कुमार सिंह को सौंपा है।
विज्ञापन


इस मौके पर तहसीलदार संतोष कुमार राय, महेंद्र कुमार,  संजय यादव व बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। आय प्रमाण पत्र बनवाने आए राजेश बताते हैं पहले लेखपाल हड़ताल पर थे। मंगलवार को जब तहसील कार्यालय पहुंचा तो देखा नायब तहसीलदार और तहसीलदार भी हड़ताल पर हैं।

जिसकी वजह से आय प्रमाणपत्र नहीं बन पाया। राजेश ने बताया कि एसडीएम कोर्ट पर मुकदमा चल रहा था जिसकी आज पेशी होनी थी। लेकिन हड़ताल की वजह से पेशी नहीं हो सकी और निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें