फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। भवन निर्माण के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी। परिवारीजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिये ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बनियतारा का है। रविवार को बनियतारा निवासी आशीष कुमार वर्मा के भवन निर्माण में थानाक्षेत्र के ही ग्राम सुरसंडा निवासी अयाज रेलिंग वेल्डिंग का काम कर रहा था। पास से ही एचटी लाइन पर 16 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। रविवार की दोपहर खाना लेकर गये अयाज का 14 वर्षीय पुत्र नियाज रेलिंग कार्य के दौरान ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया और पलक झपकते ही मौत की आगोश में समा गया।
हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी। मौके पर पहुंचे विद्युत उपकेंद्र मसौली के अवर अभियंता जेपी सिंह ने थाना मसौली में ऑनलाइन सूचना दर्ज कराई है। वहीं परिवारीजनों ने बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें