फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार तीन आरोपियों की तलाश में मऊ में भटक रही पुलिस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान बाहुबली और बसपा विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा इस्तेमाल की जा रही एंबुलेंस मामले में फरार तीन आरोपियों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। इस मामले में कोर्ट ने एंबुलेंस के फर्जी कागजात से रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में 14 जून को कोर्ट में मुख्तार अंसारी को तलब किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मुख्तार अंसारी ने पुलिस को अपने दिए गए 161 के बयान में यह स्वीकार किया है कि उसकी साजिश से ही बाराबंकी में एंबुलेंस की खरीद व पंजीकरण कराया गया था जिसका नंबर यूपी 41 एटी 7171 है। इससे पहले कोर्ट से आदेश मिलने के बाद बाराबंकी एसपी यमुना प्रसाद द्वारा गठित एसआईटी ने 25 मई को बांदा जेल पहुंचकर दो दिन पूछताछ की थी। मुख्तार इस समय बांदा की ही जेल में बंद है।
गौरतलब है कि पूर्वांचल के माफिया व विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब जेल से 31 मार्च को मोहाली कोर्ट तक पेशी पर लाने व ले जाने में यूपी 41 नंबर की एंबुलेंस का प्रयोग किया गया था। पता चला कि मुख्तार 2013 से ही इस एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहा है।
विज्ञापन

अलका राय के अस्पताल के नाम से 2013 में ही इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। गाड़ी का पैसा भी मुख्तार ने दिया था। बाद में कागज को ट्रांसफर कराने की बात थी लेकिन ट्रांसफर नहीं हुआ।
इस मामले में गठित एसआईटी मऊ जिले के श्याम संजीवनी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की संचालिका डॉ. अलका राय, निदेशक शेषनाथ राय समेत सहयोगी रहे राजनाथ यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि फरार आरोपी आनंद यादव, शाहिद और मुजाहिद के ऊपर 25-25 हजार का इनाम एसपी यमुना प्रसाद ने घोषित किया था।
विज्ञापन

अब इन तीनों की तलाश में पुलिस की टीम मऊ जिले में खाक छान रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द ही वे पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें