फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: शिक्षकों का पदयात्रा के बाद डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 16 Jul 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इससे बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में विशेष नामांकन अभियान प्रभावित हो रहा है। सोमवार को महिला शिक्षकों के साथ अनुदेशकों और शिक्षामित्रों ने शहर में पदयात्रा कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर शासन विरोधी नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के नेतृत्व व जिलाध्यक्ष अलका गौतम की अध्यक्षता में शिक्षक शिक्षिकाएं सोमवार सुबह सिविल लाइन स्थित गन्ना कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां आंदोलन की रणनीति बनाते हुए हाथ में बैनर लेकर शिक्षक, शिक्षिकाएं, अनुदेशक और शिक्षामित्र पदयात्रा करके डीएम कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष अलका गौतम ने कहा कि हमारी मूलभूत आवश्यकताओं की मांगों पर विचार किए बिना ही ऑनलाइन उपस्थिति का दबाव बनाया जा रहा है। सबसे पहले हमें 15 हाफ सीएल प्रदान की जाए।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह ने कहा कि विषम परिस्थितियों में अगर देर हो जाती है तो स्पष्टीकरण के साथ उनकी उपस्थिति को मान्य किया जाए। प्राकृतिक आपदा की स्थिति में शिथिलता बरतने के निर्देश दिए जाएं। जब तक यह मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सुनीता यादव, रंजना सहाय, प्रीति सिंह, शहनाज परवीन, नीलम लता ,प्रतिमा ,चंदा प्रीति वर्मा, प्रियंका, नजमुस, नीलम लता ,संगीता यादव, इत्यादि सैकड़ो शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें