फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरिहा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

Thu, 22 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
गुलरिहा में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षक राष्ट्र निर्माता है वह छात्राें की अंतर्निहित शक्तियों का विकास कर उसको उन्नति के शिखर तक पहुंचा सकता है। यह बात बृहस्पतिवार को खंड शिक्षाधिकारी हरख आरके द्विवेदी ने प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में कही।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने इस दौरान शिक्षकों से अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा अपने आप में एक अलग तरह का विद्यालय है।

यहां के शिक्षकों से अन्य विद्यालयों के शिक्षकों को सबक लेना चाहिए। तभी हम अपने विद्यालय और उनमें पढ़ने वाले बच्चों को इस लायक बना सकेंगे कि वह विद्यालय के शिक्षक के साथ ही अपने जिले का नाम रोशन करने में सफल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अच्छा शिक्षक होने के लिए समय का पालन तथा कार्य के प्रति समर्पण बहुत ही जरूरी है। इस दौरान शिक्षक कुलदीप ने आए हुए अतिथियों को प्रतीक चिह्न और शाल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुशील कुमार, हरिकृष्ण श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, शिवप्रसाद, अरुण वर्मा, सविता नंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें