फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बात करते विवाहिता ने खाया जहर, तोड़ा दम

Sun, 07 May 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी एक विवाहिता ने फोन पर बात करते-करते कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन युवती को इलाज के लिए लखनऊ लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती का विवाह नौ दिन पूर्व ही हुआ था। युवती ने विषाक्त क्यों खाया है इस बारे में परिवारीजन बोलने से कतरा रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।       
विज्ञापन


लोनीकटरा थाना क्षेत्र के त्रिवेदीगंज कस्बे की रहने वाली रेनू (19) पुत्री र्स्वगीय राजेंद्र तिवारी का विवाह बीते 29 अप्रैल को लखनऊ निवासी अनुपम के साथ हुआ था। दो दिन पूर्व रेनू ससुराल से अपने घर आई थी।

रविवार की सुबह रेनू किसी से फोन पर बात कर रही थी तभी अचानक उसने बात करते-करते ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। जब हालत बिगड़ने लगी तो परिवारीजन रेनू को इलाज के लिए सीएचसी लेकर भागे, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया जहां पर देर शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


युवती ने विषाक्त पदार्थ किसलिए खाया और वह फोन पर किससे बात कर रही थी, इस बारे में परिवारीजन कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। लखनऊ में ही युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा जावेद इकबाल खान का कहना है कि उन्हें इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें