फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे युवती से दुराचार

Sun, 07 May 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक कई महीने तक रेप करता रहा। युवती के गर्भवती होने की जानकारी होने पर युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती करीब एक साल पहले कोचिंग पढ़ने बाराबंकी शहर जाती थी। वहीं पर थाना असन्द्रा अंतर्गत ग्राम पहलवानपुरवा दीनपनाह निवासी संग्राम वर्मा भी कोचिंग पढ़ने आता था। कोचिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे धीरे युवक ने शादी करने का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा।

इसी बीच युवती  गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद युवक से वायदे के मुताबिक शादी करने के लिये कहने लगी तो पहले तो युवक हीलाहवाली करके आजकल करता रहा किंतु बाद में उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। जिसके बाद युवती को लगा कि उसके साथ धोखा हो गया है।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वह कोतवाली आई थी किंतु उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई तब उसका मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल रामराज सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुराचार का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें