त्रिवेदीगंज। जौरास गांव में तीन दिवसीय रामलीला मेला का शुभारंभ हुआ। शनिवार को पहले दिन भव्य राम बरात शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भगवान गणेश, राम दरबार, शिव और हनुमान जी की झांकियां शामिल थीं।
मां सरस्वती और पार्वती समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी बरात का हिस्सा बनीं। बरात छबील, छंदरौली, पूरे भित्ती, मोधू का पुरवा, मकनपुर, शाहपुर और भिलवल चौराहा जैसे विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते भर ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संवाद