मसौली। बांसा शरीफ निवासी मेराजुद्दीन ने पुलिस को तहरीर रेकर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मसौली शाखा में एटीएम से रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान मदद के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और चला गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दूसरे एटीएम से रुपये नहीं निकलने पर उनको शक हुआ। कुछ देर बाद मोबाइल पर 7155 रुपये निकाले जाने का संदेश आया। सीओ गरिमा पंत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है। (संवाद)