फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सर्वे पूरा 15 हजार मासूमों को लगेगा का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को लेकर कराए गए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। करीब 15 हजार से अधिक बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिन्हें खसरा, गलाघोंटू और रुबेला का टीका नहीं लग सका है। नौनिहालों को इससे बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जनवरी माह से विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

अभियान के तहत सर्वे में चिन्हित किए गए बच्चों को पेंटा और एमआर के टीके लगाए जाएंगे। विभाग ने इसको लेकर तैयारियां तेज कर दीं हैं।
कोरोना काल में नियमित टीकाकरण प्रभावित होने के बाद शासन ने ऐसे बच्चों को चिन्हित करने का आदेश जारी किया था। स्वास्थ्य विभाग ने 6 लाख 16 हजार 410 परिवारों का सर्वे कराया। सर्वे में ऐसे करीब 15 हजार 146 बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिन्हें खसरा, गलाघोंटू और रुबेला का टीका नहीं लग सका है। जबकि नौ माह तक के बच्चों में सभी नियमित टीके समय से लग जाने चाहिए थे।
शासन के आदेश पर कराए गए सर्वे में करीब 15 हजार बच्चे ऐसे चिन्हित किए गए हैं जो नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। इन बच्चों के लिए जनवरी से मार्च माह तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें