फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद खिली धूप से बढ़ी उमस

Sun, 03 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
दिनभर चला धूप छांव का खेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक दिन पूर्व हुई बारिश के बाद रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन धूप छांव का खेल चला। दोपहर में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे उमस और बढ़ गई। भीषण उमस व गर्मी के चलते लोग परेशान रहे। हालांकि शाम को लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस की। 
विज्ञापन


रविवार की भोर से ही आसमान में बादल छाए रहे। पूरे दिन धूप छांव का खेल चला। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे आसमान में घनघोर बादल छा गए। थोड़ी देर बूंदाबांदी भी हुई। इसके बाद धूप खिलने से उमस भी बढ़ र्गई। राहत के लिए लोगों ने छतरी आदि का सहारा लिया।

रविवार होने से लोग दोपहर में घरों में ही रहे। शाम को लोगों ने उमस व गर्मी से राहत महसूस की। रविवार को तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 87 व न्यूनतम 67 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें