बाराबंकी। देवा मेला ऑडिटोरियम में सोमवार को विलेज फिटनेस क्लब की ओर से आर्म रेस्लिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। आयोजक सचिन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चार अलग-अलग राउंड खेले गए। पहला राउंड अंडर 60 किग्रा वर्ग का हुआ, इसमें फरहान सुल्तान ने बाजी मारी। इसके बाद 80 किग्रा के राउंड में गिरिराज ने जबकि 75 किग्रा में विवेक, और 50 किग्रा में सौरभ ने जीत हासिल की।
सभी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और गिफ्ट हैंपर देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व आर्म रेस्लिंग चैंपियनशिप की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने की। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अमरेश सिंह, शैलेंद्र यादव, राघव सरन सिंह, शिवम सिंह, रजनीश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)