सूरतगंज (बाराबंकी) में बैटरी चोरी के मामले में पुलिस की प्रताड़ना से तंग युवक ने नदी में कूदकर जान दे दी। युवक को बचाने के लिए ग्रामीण नदे में उतरे। तीन घंटे की कसरत के बाद युवक का शव मिला। इसके मिलते ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीण दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई व बड़े अधिकारी के मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। मगर, ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस ने जबरन अपने वाहन पर शव लादकर पोस्टमार्टम को ले आई।
मामला मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र का है। पांच दिन पहले पुरवा गांव के मुलायम यादव की बैटरी चोरी हो गई। मुलायम ने पुलिस को दी तहरीर में पडोस के नंदरासी मजरे पिपरीघाट के राम नरेश उर्फ रामू वर्मा (40) पर लगाया था। इसके बाद पुलिस उसे शुक्रवार को पकड़कर थाने ले गई। जहां पर पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को छोड़ दिया। इसके बाद बुधवार की सुबह करीब 12 बजे थाने के सिपाही पवन होमगार्ड अनिल के साथ पहुंचे।
आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगे। मना करने पर उसे राइफल के कूंदे से जमकर पीटा। ग्रामीण इकट्ठा होते की पुलिस कर्मी चले गए। मगर, कुछ देर बाद दोनों पुलिस कर्मी दोबारा पहुंचे और रामू को पकड़ने के दौडाया। इस पर वह घर के किनारे से निकली सुमली नदी में कूद गया। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। यह देख पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गए। इसका ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया। नदी कूदे युवक को बचाने के लिए ग्रामीण ने काफी मशक्कत की। तीन घंटे के बाद युवक का शव मिला।
यह देख ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। मौके पर प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार पहुंचे। मगर,ग्रामीणों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई व बड़े अधिकारी के आने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जबरन शव को पुलिस वाहन पर लेकर पोस्टमार्टम को ले आई। हालांकि घटना को लेकर गांव में आक्रोश है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि युवक का पड़ोसी से विवाद हुआ था। इसकी सूचना पर पुलिस गई थी। पुलिस को देख नशे की हालत में युवक नदी में कूद गया था। हालांकि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।