फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलुस के दौरान सिपाहियों से अभद्रता, छह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दरियाबाद (बाराबंकी)। दरियाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मुहर्रम के जुलूस के बीच जाने से सिपाही ने बाइक सवार युवकों को रोका तो सिपाहियों से अभद्रता की। पुलिस बल के आने से पहले सभी भाग गए। सिपाही की तहरीर पर देर रात तीन भाजपाईयों को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दरियाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मुहर्रम के जुलूस के निकलने के दौरान मार्ग परिवर्तित किया गया था। इस दौरान दो बाइकों से छह युवक पहुंचे तो थाने के सिपाही ने बाइकें रोक दी। आरोप है कि युवकों ने हाथापाई की और सिपाही का मोबाइल छीन लिया।
सिपाही दयानंद की तहरीर पर कस्बे के रितेश, अभय शुक्ला व पिपरौली गांव के लवलेश के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने, धमकी देने और एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। तीन अन्य अज्ञात की पहचान की जा रही है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें