फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा की फसल खराब हुई तो कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकरिहा मजरे दरावां निवासी धीरेंद्र यादव (30) फसल के नुकसान होने से आहत होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। किसान का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर खेतों में लगे नीम के एक पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को वहां से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजन की मानें तो विवाह के बाद युवक गांव के बाहर अपना छप्परनुमा मकान बनाकर अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहता था। परिवार से हिस्से में मिली जमीन पर खेती कर अपने परिवार का खर्च चलाता था। इस बार उसने खेतों में मेंथा की कुछ फसल लगाई थी। फसल की इस वर्ष अच्छी पैदावार हुई थी। लेकिन बारिश के चलते फसल खराब हो गई थी।
जैसे-तैसे फसल खेत से काट ली लेकिन फिर बारिश शुरू होने से फसल की पेराई नहीं करा सका। जिससे वह आहत हो गया। रविवार को फसल के खराब होने से आहत वह खेत में बैठा रो रहा था। जिस पर परिजन उसे समझा-बुझाकर घर ले आए थे। देर रात खाना खाने के बाद वह सो गया। लेकिन सुबह होने पर जब वह बिस्तर पर नहीं मिला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

इस दौरान गांव के बाहर लगे खेत में लगे नीम के पेड़ से युवक का शव लटकता मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि बारिश में मेंथा की फसल खराब होने से किसान आहत था। जिसके चलते उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें