फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटकता मिला चौकीदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माती (बाराबंकी)। एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। मृतक एक निजी फार्म हाउस पर चौकीदारी का काम करता था।
विज्ञापन

देवा कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी नाजिम अली (35) निवासी कुम्हौरा ग्राम बरेठी स्थित व्यापारी चंद्रमणि सिंह निवासी लखनऊ के फार्म हाउस में चौकीदारी करता था। बुधवार सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो पिता मुन्ना ने फोन मिलाया। लेकिन फोन न रिसीव होने की वजह से पिता सहित परिजन बरेठी पहुंचे। वहां देखा कि जहां वह रहता है उस कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है।
इसके बाद इसकी सूचना माती पुलिस चौकी को दी गई। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़वाया और देखा कि कमरे के अंदर पाइप से बंधी रस्सी में युवक का शव फंदे से लटक रहा है। चौकी प्रभारी का कहना है कि प्रथमदृष्टया जांच में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। एएसपी आरएस गौतम का कहना है कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें