फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 30 हजार की रिश्वत लेते दरोगा और चौकीदार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दोनों को धरा; किए गए निलंबित

Thu, 27 Feb 2025 09:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में 30 हजार की रिश्वत लेते दरोगा और चौकीदार गिरफ्तार किए गए। दोनों को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया। इन्हें निलंबित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
चौकीदार रामकुमार और दरोगा अशोक पांडेय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार को सीओ हैदरगढ़ के कार्यालय में हेडपेशी पद पर तैनात दरोगा अशोक पांडेय व एक ग्राम चौकीदार को एंटी करप्शन टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। आरोपी इसी माह दीवान से दरोगा के पद पर प्रमोट हुआ था।

विज्ञापन


हैदरगढ़ कोतवाली में 27 नवंबर 2024 को आगजनी, घर में घुसकर मारपीट करने का एक केस दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच सीओ हैदरगढ़ कर रहे थे। केस में भिखारीपुर गांव के रविचंद्र तिवारी समेत तीन लोगों का नाम विवेचना के दौरान गलत पाए जाने पर 17 जनवरी को हटा दिया गया। 

29 जनवरी को मुकदमे का आरोप पत्र भी अदालत में दाखिल कर दिया गया। इसके बावजूद ठठराही के चौकीदार रामकुमार के माध्यम से हेड पेशी अशोक पांडेय रवि के पक्ष को नाम हटाने के एवज में 30 हजार की धनराशि न देने के लिए परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने जाल बिछाया और बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय के पास रविचंद्र तिवारी को पैसे लेकर भेजा। जैसे ही चौकीदार के जरिए अशोक पांडेय ने 30 हजार रुपये हाथ में लिए, पहले से तैयार एंटी करप्शन टीम ने उसके साथ चौकीदार रामकुमार को भी धर दबोचा। 

उसे करीब 14 किमी दूर कोठी थाने लाया गया। एंटी करप्शन टीम की निरीक्षक अनुराधा ने इस मामले में तहरीर दी है। एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दरोगा को निलंबित कर चौकीदार को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें