फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें छात्र: शशांक

Fri, 10 Apr 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख क्षेत्र के तीरगांव में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय (आवासीय) का बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे डीएम शशांक त्रिपाठी ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राें की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि छात्रों के शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ उनके समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए, जिसके लिए खेल, भाषण, वाद-विवाद और अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक कक्षा में प्रतिदिन कम से कम दो छात्रों को किसी न किसी विषय पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे उनमें आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति क्षमता का विकास हो सके। उन्होंने डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सभी छात्रों की ईमेल आईडी बनवाकर उन्हें व्यावहारिक रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षण व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम सदर आनंद कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें