एमडीएम योजना में छात्रों को दूध देने की योजना में प्रधानों ने हाथ खींच लिए हैं। उनका कहना है कि मांग के सापेक्ष दूध की उपलब्धता संभव नहीं है। इस मसले को लेकर सतरिख क्षेत्र के प्रधानों ने ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में बीडीओ मोहम्मद हसीब अंसारी को ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि अधिकारियों द्वारा स्कूल में नौनिहालों को दूध उपलब्ध कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि क्षेत्र में मांग के सापेक्ष उपलब्धता नहीं है। ऐसे में सभी छात्रों के लिए मानक के अनुसार दूध उपलब्ध करा पाना मुश्किल है। सरकार को आम दुग्ध उत्पादकों की बजाय पराग डेयरी क्रय किया जाना चाहिए।
पराग के पास पर्याप्त दूध का भंडार है। वह सभी छात्रों का दूूध उपलब्ध कराने में सक्षम है। इस मौके पर जसकरन सिंह, गया प्रसाद, सुनीत अवस्थी, बह्मा सिंह, अनुपम वर्मा व हरिनाथ सहित कई प्रधान मौजूद रहे।